देशनोक के करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेला संपन्न, पूर्णाहुति यज्ञ के साथ हुई विश्व शांति की कामना
अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 19 अक्टूबर । विश्व प्रसिद्ध देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में आयोजित शारदीय नवरात्र मेला आज सोमवार को विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन अनुष्ठानों के मुख्य आकर्षण के रूप में पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।…




