रेल सुरक्षा को बड़ा बूस्ट देने की तैयारी , जोधपुर मंडल में ‘कवच 4.0’ के लिए 80 करोड़ मंजूर,मेड़ता रोड-बीकानेर सहित इन रेलखंडों में बिछेगा फाइबर नेटवर्क
अबतक इंडिया न्यूज 10 मार्च जोधपुर। रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को विस्तार दिया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न रेलखंडों में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) और फाइबर नेटवर्क बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के लिए…


