Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » इनटेक गवर्निंग काउंसिल मेंबर चुनाव के लिए हुआ मतदान,दिल्ली हेड ऑफिस मे होगी मतों की गणना

इनटेक गवर्निंग काउंसिल मेंबर चुनाव के लिए हुआ मतदान,दिल्ली हेड ऑफिस मे होगी मतों की गणना

अबतक इंडिया न्यूज 1 मार्च भीलवाड़ा । इंडियन नेशनल ट्रस्ट फ़ॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के भीलवाड़ा चेप्टर सदस्यों ने आज इन्टैक गवर्निंग कौंसिल मेम्बर चुनाव के लिए मतदान किया। इन्टैक के चेप्टर कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने बताया कि मतदान के पश्चात सभी मतपत्र सील बंद कर नई दिल्ली हेड ऑफिस भिजवाये गये जहां देश भर से आने वाले मतों की गिनती की जायेगी और उसके बाद गवर्निंग कोन्सिल के नये सदस्यों की घोषणा की जायेगी।

जाजू ने बताया कि होटल नंदिनी में आज प्रातः 11.30 बजें हुए मतदान में कन्वीनर बाबूलाल जाजू, को कन्वीनर श्यामसुंदर जोशी, गुमान सिंह पीपाड़ा, दिलीप गोयल, ओम प्रकाश हिंगड़, गोपाल नारायणीवाल, राजकुमार बुलिया, आर एल दरगड, संदीप पोरवाल, मुकेश अजमेरा, विद्यासागर सुराणा, भगवान सिंह, सुरेश सुराना, गौरी शंकर सांखला, रामगोपाल अग्रवाल, राकेश बंब, अब्बास अली बोहरा, हरक लाल विश्नोई, देवेंद्र देराश्री सहित अन्य सदस्यों ने मतदान कर विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *