अबतक इंडिया न्यूज 15 फरवरी जयपुर । राजस्थान बजट घोषणा 2026 में विकसित राजस्थान 2047 के मिशन के अंतर्गत राजस्थान बजट में जगत जननी मां करणी की पावन भूमि देशनोक क्षेत्र के लिए (24×7) पेयजल योजना हेतु ₹750 करोड़ की महत्वपूर्ण घोषणा किए जाने पर देशनोक के युवा व्यवसायी विकास छल्लाणी ने रविवार को जयपुर सिटी पैलेस में उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी से मुलाकात कर उनका समस्त देशनोक वासियों की और से आभार व्यक्त किया।

विकास छल्लाणी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट में की गई यह घोषणा देशनोक क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। इस योजना से क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित एवं निरंतर पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में यह निर्णय दूरदर्शी एवं जनहितकारी है। विकास छल्लाणी ने राजस्थान सरकार के इस कदम को जनकल्याणकारी बजट की एक सशक्त मिसाल बताया और विश्वास जताया कि आने वाले समय में देशनोक विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।









