Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » केंद्रीय मंत्री चौहान व टम्टा ने देशनोक करणी माता मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

केंद्रीय मंत्री चौहान व टम्टा ने देशनोक करणी माता मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 28 जनवरी । केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बुधवार सायं देशनोक पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

केंद्रीय मंत्रियों ने माँ करणी के समक्ष देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। दोनों मंत्रियों ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं के साथ कुछ समय व्यतीत किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माँ करणी के आशीर्वाद से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने किसानों की उन्नति और कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं अजय टम्टा ने क्षेत्रीय आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

मंदिर दर्शन और स्वागत समारोह में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन राम गोपाल सुथार, आईसीएआर के डायरेक्टर एम एल जाट, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई, चंपा लाल गेधर, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह, मोहन सुराणा, , रघुवीर प्रजापत, , दिलीप सिंह आडसर, कमल गहलोत, पार्षद चंडी दान, समाजसेवी मनोज दान, सुशील परिहार ,सीता दान समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *