अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 2 अप्रैल । बीकानेर के जाने माने समाजवादी नेता नटवर लाल व्यास “उघाड़ा” की 79वीं जयंती के अवसर पर नटवर लाल व्यास उघाड़ा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उनके तेल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात् सोसायटी 2 मई से 9 मई तक एक सप्ताह तक “पालसिया वितरण अभियान” चलाएगी जिसकी शुरुआत मोहता चौक हनुमान मंदिर से की गई। समिति के संयोजक अविनाश व्यास “श्रीधर” ने बताया कि व्यास जी का जीवन सदैव लोगो की भलाई में लगा, वे समाजवाद के सच्चे सैनिक होने के साथ ही मानवीय पीड़ा के सशक्त पैरोकार थे उनका जीवन प्रेरणादायक था। सुनील ओझा ने बताया कि यह अभियान प्यासे परिंदों की प्यास बुझाने के साथ लोगों में जीव चेतना का संचार करेगा और ऐसे में यह मिट्टी के परिंडे सोसायटी के हरोलाई हनुमान मंदिर के पास स्थित कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। हनुमान मंदिर के पुजारी अजय ओझा का कहना था कि ऐसे जीव सेवा संबंधी कार्यक्रम मंदिर में होते रहने चाहिए यहीं हमारी सनातनी संस्कृति है। सोसाइटी के विकास भादानी बताते है कि व्यास जी जब तक जिए समाजवादी सैनिक की तरह लोगो की भलाई में लगे रहे और समाजवादी नागरिक मोर्चे के बैनर तले अन्याय के विरुद्ध धरने, आंदोलन कर मजदूरों और शोषितों की हक की लड़ाई लड़ते रहे । बीकानेर की जनता उनके त्याग और संघर्ष को भूला नहीं सकती। वहीं सोसायटी के सदस्यों ने उनके कृतित्व और व्यकित्व को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहीं। कार्यक्रम में बालमुकुंद आचार्य, लालचंद, राधे जोशी, गौतम पुरोहित आदि हनुमान भक्त मौजूद रहे।










