October 12, 2025 3:08 am

Latest News
राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल फिर बने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के 2028 के विधानसभा चुनाव पर नज़र संसदीय कार्य व विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने किए करणी माता के दर्शन , भजनलाल सरकार युवाओं के रोजगार के लिए प्रतिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री जंग रुकवा दो मालिक! जेलेंस्की ने ट्रंप से लगाई गुहार, गाजा के बाद अब यूक्रेन में भी थमेगी मिसाइलों की बौछार? पलाना में कानून एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल का हुआ स्वागत कफ सिरप मामला : कैग रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, 31 फीसदी सैंपल टेस्ट नहीं हुए

Home » देश » कल मां करणी का 638 वां जन्मदिवस, करणीमाता मन्दिर से निकलेगी भव्य जन्मोत्सव शोभायात्रा

कल मां करणी का 638 वां जन्मदिवस, करणीमाता मन्दिर से निकलेगी भव्य जन्मोत्सव शोभायात्रा

अबतक इंडिया न्यूज 28 सितंबर देशनोक ।  शारदीय नवरात्रा की सप्तमी को मां करणी का जन्मदिवस मनाया जाता है।विक्रम संवत 1444 अश्विन माह की सप्तमी को मां करणी का जन्म हुआ था।
प्रति वर्ष की भांति इसबार भी करणीमाता मन्दिर से  कल सोमवार को  सुबह साढ़े नौ बजे गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जायेगी।जन्मोत्सव शोभायात्रा अपने पारंपरिक मार्ग से मां करणी की आराध्य देवी  तेमड़ा राय मन्दिर पहुंचेगी ।वहां पारंपरिक पूजन के बाद जन्मोत्सव शोभायात्रा करणीमाता मन्दिर के लिए रवाना होगी।शोभायात्रा में देश-प्रदेश आए हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे ।जन्मोत्सव शोभायात्रा का जगह-जगह गुलाल,इत्र व पुष्पवर्षा से स्वागत की तैयारियां  जोर शोर से हो रही है।
    प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने बताया कि पारंपरिक पूजन के बाद पूर्ण विधि विधान के साथ जन्मोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई है।सुरक्षा व यातायात के मद्दे नजर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।
        मां करणी के 638 वें जन्मदिवस पर निकलने वाली जन्मोत्सव शोभायात्रा में  महिलाएं मंगल गीत गायेगी।मां करणी की जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान चील रूपा “सांवली” के दर्शन अति सौभाग्यशाली माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!