Home » देश » तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर का समापन,654 उपकरणों का हुआ वितरण, बच्चों से बुजुर्गों तक के चेहरे खिल उठे, सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान , किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती- बोथरा

तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर का समापन,654 उपकरणों का हुआ वितरण, बच्चों से बुजुर्गों तक के चेहरे खिल उठे, सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान , किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती- बोथरा

अबतक इंडिया न्यूज 27 फरवरी देशनोक । समर्पित सेवा भाव से आयोजित तीन दिवसीय निशक्तजन सेवार्थ निःशुल्क दिव्यांग सहायता उपकरण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न ।शिविर में 654 दिव्यांग सहायक उपकरण वितरित किए गए।बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा ने बताया कि शिविर समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर टीम व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की टीम के सेवा प्रदाता सदस्यों को बोथरा फाउंडेशन देशनोक द्वारा साफा-शॉल सहित प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।शिविर में समर्पित हो कर निस्वार्थभाव से सहभागी बनकर शिविर के  मूल उद्देश्य को सार्थक करने वाले सभी स्थानीय सेवा प्रदाताओं का हार्दिक आभार जताया।


तीन दिन में 654 उपकरण वितरित

श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की परियोजना प्रभारी भंवर कंवर ने बताया कि तीन दिन तक चले शिविर 654 विभिन्न उपकरणों का जरूरतमंद दिव्यांगों की आवश्यकतानुसार वितरित किए गए।वितरित किए गए गए उपकरणों में सर्वाधिक 281श्रवण यंत्र का वितरण हुआ।इसके अलावा छड़ी,ब्लाइंड स्टिक, कैलिपर, कृतिम हाथ-पैर,ट्राई साईकल,व्हीलचेयर,वॉकर आदि शिविर में वितरित किए गए।

महिला व बच्चों से बुजुर्गों तक के खिल उठे चेहरे

तीन दिवसीय शिविर में देशनोक के अलावा बीकानेर  शहर,गीगासर,पलाना,रासीसर,किलचु,नोखा,सलुंडिया,नागौर सहित पंजाब के भटिंडा से भी दिव्यांग पहुंचे।तीसरी कक्षा के राजू ,भटिंडा के सतवंत सिंह,सलुंडिया के अणदाराम की कृतिम पैरों पर चलने की खुशी उनके आंखों से छलक आई।शिविर के अंतिम दिन कईबार ऐसे भावुक क्षण आए तब आयोजक भी मानवीय भावनाओं में बहने से खुद को नही रोक पाए।


उत्कृष्ट सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान

शिविर में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की परियोजना प्रभारी भंवर कंवर का बोथरा फाउंडेशन की श्री मती जड़ाव देवी व श्री मती संजू बोथरा ने शॉल, तस्वीर व प्रसस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।टीम के अन्य सदस्य लोकेश चौधरी,उजागर सिंह,देवेंद्र सामोटा, दिनेश मीणा, विनोद शर्मा,दामोदर,मोहम्मद खालिद,नरेंद्र नायक,अशोक जैन राम जी,नीरज यादव व श्याम सिंह को सम्मानित किया गया।साथ सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के ब्लॉक अधिकारी दिनेश दान को विशिष्ट सेवाके लिए सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति व सक्रियता

शिविर में पूर्व पार्षद लक्षण दान,नथमल सुराणा ,चण्डी दान,सीता दान,मनोज सिंह,साधुमार्गी जैन संघ के मोतीलाल बुच्चा,शांतिलाल बरड़िया,भरत नाहटा,शिक्षाविद रामनारायण ओझा व मुरलीधर गोयल ,सीए निर्मल कुमार आदि ने सक्रियता के साथ सेवा प्रदान की।समापन समारोह में श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह,हनुमान सिंह,जयपाल मारू, प्रमोद कोठारी,मनोज नाइ, अनिल शर्मा,पंकज शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *