Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एक्शन में रसद विभाग का विशेष प्रवर्तन जांच दल , घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति हेतु निरन्तर किया जा रहा है निरीक्षण

एक्शन में रसद विभाग का विशेष प्रवर्तन जांच दल , घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति हेतु निरन्तर किया जा रहा है निरीक्षण

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 14 मार्च। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के निर्देश पर रसद विभाग के प्रवर्तन जांच दल द्वारा शनिवार को रूद्र भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण कर एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एजेंसी पर किसी प्रकार की भीड़ नहीं थी तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी मिल रही है। एलपीजी आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है और घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। साथ ही रसोई गैस की उपलब्धता भी पर्याप्त पाई गई तथा किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई।

प्रवर्तन दल द्वारा बीकानेर शहर के विभिन्न स्थानों और प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने, कालाबाजारी पर नियंत्रण तथा अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध नियमित रूप से सघन जांच की जा रही है। कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार और प्रखर भार्गव शामिल रहे। उन्होंने बताया कि कुछ ऑटोरिक्शा चालक अवैध रूप से एलपीजी भरवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए जिला परिवहन अधिकारी को भी सूचित किया गया है।

जिले में प्रतिदिन 150 कमर्शियल सिलेंडरों की ही औसत मांग है। प्रशासन द्वारा होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को वैकल्पिक ईंधन के रूप में डीजल, सॉल्वेंट तथा एमएचओ ईंधन भट्टियों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, ताकि गैस आपूर्ति पर अनावश्यक दबाव कम किया जा सके।

शर्मा ने बताया कि जिले में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *