Home » नौकरी » देशनोक रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग काउंटर चढ़ा अव्यवस्थाओं की भेंट, यात्री हो रहे परेशान

देशनोक रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग काउंटर चढ़ा अव्यवस्थाओं की भेंट, यात्री हो रहे परेशान

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 12 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित विश्वस्तरीय देशनोक रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर पिछले कई दिनों से अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया हैं।आरक्षण बुकिंग इंचार्ज की गैर जिम्मेदार हठधर्मिता के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।जहां एक ओर यात्रियों की परेशानियां निरंतर बढ़ी हैं वहीं रेलवे को भी राजस्व की हानि हो रही हैं।आरक्षण के लिए विभागीय स्तर पर निर्धारित समय (8AM से 4 PM) के दौरान भी संबंधित स्टॉफ बुकिंग काउंटर से नदारद रहते हैं।

हाल ही में उत्तर-पश्चिम रेलवे के उप-मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक धीरुमल के औचक निरीक्षण में भी कई अव्यवस्थाएं उजागर हुई थी।जिसपर धीरुमल ने जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी को दूरभाष पर हालातों से अवगत करवाकर नाराजगी जताई थी। साथ ही मौके पर भी स्थानीय कर्मियों को खूब लताड़ लगाई थी।लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर से बेपटरी हो गए।कई स्थानीय जागरूक नागरिकों ने जोधपुर डीआरएम सहित उच्चाधिकारियों को लिखित में  शिकायत कर तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *