Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने किए करणी माता के दर्शन, देखे वीडियो

नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने किए करणी माता के दर्शन, देखे वीडियो

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 2 अप्रैल । नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्ष सीता दान, पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान एवं पूर्व पार्षद चण्डी दान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री जैन का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्टर को मंदिर की परंपराओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान ने मां करणी के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं लोक आस्था में उनके विशेष महत्व के बारे में बताया। अध्यक्ष बादल सिंह ने मंदिर प्रांगण व परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी । इस अवसर पर माधोदान ,प्रकाश दान ,नथमल सुराणा ,श्याम दान आदि उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *