Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 22 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी देहात की मासिक मीटिंग होगी आयोजित

22 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी देहात की मासिक मीटिंग होगी आयोजित

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 20फरवरी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व पीसीसी के निर्देंशानुसार आगामी 22 फरवरी 2026 वार रविवार, सुबह 11.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मासिक मीटिंग रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आयोजित होगी। जिसकी सूचना सभी पदाधिकारीयों को दे दी गई हैं। इस मीटिंग में आगामी समय में संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करने सम्बन्धित रूपरेखा तैयार की जायेगी एवं पूर्व में एआईसीसी व पीसीसी द्वारा निर्देंशित आयोजनों व कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक आदि अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण मयकार्यकारिणी, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारीगण सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *