अबतक इंडिया न्यूज 16 मार्च जोधपुर । आज मायानगरी मुंबई के शिवा पावर प्रोडक्शन के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर प्रमोद सिंह का आज सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर जोधपुर के सोढो की ढाणी निवासी शिवा पावर प्रोडक्शन एवं खुसरो फिल्म के चर्चित बाल अभिनेता सिद्धार्थ सिंह सोलंकी ने एयरपोर्ट पर प्रमोद सिंह का स्वागत अभिनंदन करने के लिए आगे बढ़े तो तो डायरेक्टर प्रमोद सिंह ने शिवा पावर प्रोडक्शन के सबसे छोटे लाडले अभिनेता सिद्धार्थ को गोद में लेते हुए गले लगाकर आई लव यू उम्मा कहते हुए खुशी जाहिर की ।

सिद्धार्थ ने प्रमोद सिंह को माला पहनाकर एवं मुंह मिठा करवाते हुए मारवाड़ी परम्परा अनुसार जोधपुरी साफा पहनाकर जोधपुर की पावन धरा पर प्रमोद सिंह का अभिनंदन करते हुए उनकी पुरी टीम का स्वागत अभिनंदन किया। प्रमोद सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर प्रवास पर आए हैं। इस अवसर पर फिल्म की टीम के साथ ही स्थानीय युवा पत्थर व्यवसायी रामकिशन परिहार सालोडी एवं सुनील जोशी केरू एवं जसवंत सिंह सोढो की ढाणी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।









