Home » शिक्षा » राबाउमावि देशनोक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

राबाउमावि देशनोक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 मार्च ।  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष बाछल ने बताया कि युवा भारत एवम डिजिटल साक्षरता आधारित थीम पर इस शिविर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नवजोत सोनी की देखरेख में सुबह 8 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर स्वयंसेवकों ने उपस्थित अतिथियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक मूलाराम मेघवाल के मार्गदर्शन में योग और ध्यान किया गया।अल्पाहार के बाद युवा भारत और डिजिटल साक्षरता पर ग्रुप डिस्कशन किया गया जिसमें व्याख्याता श्रीमती मनीषा मीणा का मार्गदर्शन रहा। चार दलों में बंटे स्वयंसेवकों नें दोपहर का भोजन तैयार करने में अपना अपना योगदान दिया। तत्पश्चात अपना समय इनडोर गेम्स खेलने और रोचक गतिविधियों में समय बिताया। स्वयंसेवकों ने शाम को शाला परिसर और आसपास सफाई कार्य करके स्वच्छता का संदेश दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्या ने सभी को शिविर की विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ जिन सावधानियों से शिविर को संचालित करना है उनके बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर सुभाष पंवार, पं. गौरीशंकर शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *