अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 1 अप्रैल । मंगलवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्लावर्ग के घोषित परिणामो में संस्कार क्लासेज ने अपना शत प्रतिशत का सुयश कायम रखा और एक बार फिर देशनोक टॉपर दिया ।

संस्कार क्लासेज के संचालक सुशील कुमार परिहार ने बताया कि चंचल शर्मा ने 90.60 % अंक प्राप्त कर कस्बे में टॉप किया , दूसरे स्थान में चित्रा शर्मा 87.20 के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया चंचल शर्मा और चित्रा दोनों जुड़वां बहनें राजकीय बालिका स्कूल के विद्यार्थी है। प्रति वर्ष की तरह संस्कार क्लासेज ने इस वर्ष भी अपना परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रखा और देशनोक में लगातार अव्वल परिणाम दिया है।










