अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 6 अप्रैल । देशनोक की बेटी रितिका ने बॉडी बिल्डिंग में स्टेट से लेकर नेशनल तक 6 महीनों में 6 मेडल जीतकर देशनोक का नाम पूरे देश मे रोशन किया हैं।एक साधारण परिवार की बेटी ने अपनी प्रतिभा का डंका पूरे देश बजाकर देशनोक ही नहीं प्रदेश का नाम भी रोशन किया हैं।अब रितिका का अगला लक्ष्य एशियाई गेम्स में खेलने का हैं।

रितिका के कोच हरजोत सिंह ने बताया कि पहला मेडल NPC द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर में आयोजित टूर्नामेंट में 10 अक्टूबर 2025 में पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता।

उसके 17 दिन बाद बीकानेर में “मिस बीकानेर’ का सिल्वर मेडल व अगले ही दिन जयपुर में ” मिस रॉयल राजस्थान ” खिताब के साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।जीत का सिलसिला यहीं नहीं थमा , बल्कि 5 अप्रैल को बीकानेर में फिर एक बार ” मिस राजस्थान-2026″ के टाइटल के साथ गोल्ड मेडल जीतकर अपनी सफलता परचम फहरा दिया।रितिका मोदी अब तक दो गोल्ड,एक सिल्वर व तीन ब्रॉन्ज सहित महज 6 माह में 6 मेडल जीत चुकी हैं।

आज सोमवार को रितिका मोदी पुत्री रमेश मोदी ने देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।मंदिर प्रन्यास की ओर से रितिका का पारंपरिक स्वागत किया गया।साथ ही विप्र फाउंडेशन देशनोक व पूर्व पार्षद चण्डी दान ने रितिका का स्वागत कर बधाई दी।

इस अवसर मंदिर प्रन्यास सचिव शंकर दान,पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान,पूर्व ट्रस्टी आसुदान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हनुमान दान,विप्र फाउंडेशन देशनोक इकाई अध्यक्ष कैलाश चन्द्र उपाध्याय,विफा के संरक्षक सुखदेव उपाध्याय व रामनारायण ओझा,अनिल पंचारिया आदि मौजूद रहे।










