अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 16 मार्च। ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का मुख्य कार्यक्रम मंगलवार को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण प्रातः 11 बजे से रवीन्द्र रंगमंच पर किया जाएगा। इसमें वर्तमान सरकार के कार्यकाल मे नवचयनित कार्मिक मौजूद रहेंगे। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देशित किया है। इस संबंध में जारी आदेश अनुसार नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप वन संरक्षक, पशुपालन विभाग, कोषाधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, प्रभारी भू-अभिलेख और डीओआईटी को नव नियुक्ति कार्मिकों की उपस्थिति के लिए तथा जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाने के लिए निर्देशित किया गया है। समूचे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरिगोबिंद मित्तल होंगे। नोडल अधिकारी द्वारा समस्त विभागों से समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही और व्यवस्थाएं की जाएंगी।









