October 12, 2025 2:26 am

Latest News
राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल फिर बने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के 2028 के विधानसभा चुनाव पर नज़र संसदीय कार्य व विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने किए करणी माता के दर्शन , भजनलाल सरकार युवाओं के रोजगार के लिए प्रतिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री जंग रुकवा दो मालिक! जेलेंस्की ने ट्रंप से लगाई गुहार, गाजा के बाद अब यूक्रेन में भी थमेगी मिसाइलों की बौछार? पलाना में कानून एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल का हुआ स्वागत कफ सिरप मामला : कैग रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, 31 फीसदी सैंपल टेस्ट नहीं हुए

Home » युवा » पुष्करणा भवन में होगा पुष्करणा लोकसेवक समागम, महिला कार्मिकों ने किया जनसंपर्क, घर-घर बांटे पीले चावल

पुष्करणा भवन में होगा पुष्करणा लोकसेवक समागम, महिला कार्मिकों ने किया जनसंपर्क, घर-घर बांटे पीले चावल

अबतक इंडिया न्यूज 5 अक्टूबर देशनोक । पुष्करणा लोकसेवक समागम के स्थान में बदलाव किया गया है। अब यह समागम 11 अक्टूबर को सायं 5.15 बजे से पुष्करणा भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक सुभाष जोशी ने बताया कि समागम में बढ़ती हुई पंजीयन संख्या को देखते हुए स्थान में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन मंडल का जनसंपर्क अभियान रविवार को भी जारी रहा। आयोजन मंडल की महिला सदस्यों ने घर घर पहुंचकर कार्मिकों को पीले चावल बांटे और समागम के लिए आमंत्रित किया। महिलाओं ने डॉ. रेणुका व्यास, विमलेश व्यास, चंद्रकला आचार्य, विजय लक्ष्मी रंगा और कुसुम आचार्य ने आचार्यों के चौक तथा आसपास के क्षेत्र में संपर्क किया। चंद्रकला आचार्य ने बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे समागम के दौरान विभिन्न विषयों पर मंथन होगा। वहीं सुभाष जोशी, दिनेश चूरा, दीपक हर्ष, रवि आचार्य, गिरीश आचार्य, हनुमान आचार्य, आनंद पुरोहित, लक्ष्मण आचार्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयोजक जोशी ने बताया कि पिछले चार दिनों से चल रहे संपर्क अभियान को मंगलवार तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि समागम में नागौर, जोधपुर, जयपुर, फलोदी और नई दिल्ली में पदस्थापित कार्मिक भी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सेवारत, सेवानिवृत्त और संविदा निविदा कार्मिक भागीदारी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!