Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एक जिला-एक उत्पाद कार्यशाला

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एक जिला-एक उत्पाद कार्यशाला

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 17 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यशाला का आयोजन बुधवार सायं 4 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित होगी।

कार्यशाला में बीकानेर जिले के प्रमुख उत्पाद ‘बीकानेरी नमकीन’ के प्रोत्साहन, उन्नयन एवं निर्यात संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही “एक जिला एक उत्पाद नीति 2024” के अंतर्गत उद्योगों को मिलने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों एवं नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *