अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 25 फरवरी । सामाजिक सेवा में अग्रणी सेवारत बोथरा फाउंडेशन देशनोक द्वारा चल रहे तीन दिवसीय निःशक्तजन विशाल सेवा शिविर के दूसरे दिन लोगो का भारी उत्साह नजर आया।बुधवार के शिविर में देशनोक सहित आसपास के गांवो लोग भी पहुंचे।शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कराहट नजर आई।
शिविर में मौके पर ही दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा ने बताया कि इस शिविर में जरूरतमंद निःशक्तजनों को निशुल्क जयपुर फुट ,केलिपर, कृतिम हाथ ,तिपहिया साइकिल,व्हील चेयर ,वैशाखी व वृद्धजनों के लिए कान की मशीन एवं छड़ी वितरित किए जा रहे हैं।साथ ही दिव्यांग जनों की आवश्यकता अनुसार कृतिम हाथ व पैर मौके पर बनाकर दिए जा रहे हैं।शिविर में दिव्यांगजनों की भारी उमड़ी हैं।
दूसरे दिन 217 उपकरण व कृतिम अंग वितरित
बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा ने तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की जानकारी देते हुए बताया कि 217 दिव्यांग सहायक उपकरण व कृतिम अंग वितरित किए गए।शिविर में 14 कृतिम पैर,13 कैलिपर, 2 कृतिम हाथ, 28 ट्राई साईकल ,10 व्हील चेयर, 7 वैशाखी, एल्बो वैशाखी 4 , 3 ब्लाइंड स्टिक, 7 वॉकर , 106 श्रवण यंत्र व 23 छड़ी का वितरण किया गया।
https://www.facebook.com/share/r/1Ar9b2Ef7G/
पैरों पर चलने की छलकी खुशी,खिले चेहरे
शिविर में कृतिम अंग से कई दिव्यागों के चेहरे खिल उठे।किसी के तीस साल बाद तो किसी के दस साल अपने पैरों पर चलने मुस्कान ने शिविर की उपयोगिता को सार्थक बना दिया।देसलसर निवासी आठवीं कक्षा का छात्र व किलचु निवासी दिनेश सहित कई महिलाओं व बच्चों को मिले कृतिम पैरों से उनके जीवन मे आए बदलाव से चेहरे खिल उठे।
श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के टीम प्रभारी उजागर सिंह लांबा व परियोजना प्रभारी भंवर कंवर सहित उनकी टीम की शिविर में सेवा सराहनीय रही।
मानव सेवा के परिपूर्ण भाव से सुप्रबंधित उपयोगी शिविर आयोजन के लिए ,सेवा निवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी शांतिलाल बरड़िया,शिक्षाविद मुरलीधर गोयल,पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान ने बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा का आभार जताया। इस अवसर बोथरा ने श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के फाउंडर पद्म भूषण से सम्मानित डी. आर.मेहता व उनकी पूरी टीम का शिविर में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर संचालन में इनका रहा सहयोग
तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन लोगो मे भारी उत्साह व सेवाभाव नजर आया।शिविर में सीए निर्मल कुमार सारड़ा ,अजय मेहता, श्री करणी मन्दिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष सीता दान, शिवदयाल शर्मा ,चण्डी दान,मोतीलाल बुच्चा,रामनारायण ओझा,हनुमान सिंह,दुर्गा दान,ओमप्रकाश सेन ,मनोज नाई, भवानीशंकर खत्री,भरत नाहटा ,नथमल सुराणा आदि का सहयोग रहा।









