Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक :आवड़ इमरत कथा के चौथे दिन कथा वाचक ने सुनाए आवड़ माता के चमत्कारों के प्रमुख प्रसंग

देशनोक :आवड़ इमरत कथा के चौथे दिन कथा वाचक ने सुनाए आवड़ माता के चमत्कारों के प्रमुख प्रसंग

अबतक इंडिया न्यूज 31 देशनोक । करणीधाम देशनोक की तपोभूमि पर चल रही श्री आवड़ इमरत कथा के चौथे दिन कथा वाचक व रचनाकार भंवर दान ने आवड़ माता के कई प्रमुख चमत्कारों के भावपूर्ण प्रसंग सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया।


कथा वाचक ने शनिवार को आवड़ माता के चमत्कारों के प्रसंग सुनते हुए कहा कि आवड़ माता ,उनकी बहनें व भाई की गुरु शिखर पर दत्तात्रेय से मुलाकात कर वार्तालाप करते हैं।वहां पर ध्यान लगाकर अपनी माता का अंतिम समय का आभास करके शिला को उड़ाकर आयता गांव पहुंचते है फिर मां को परम गति प्रदान करते हैं।राव तनु को दान व वरदान ,राव बिंझराज को चुड़ प्रदान ,हिंगलाज यात्रा व वापसी में बरगद को विमान बनाना ,बिंझ बायला और रावत सर प्रसंग,पिता को परलोक गमन,मेहरख को पेणा पीना और अमृत पान करवाना ,सूरज को ढकना, भुआ बांकल से भेंट और खोडियार का गुजरात गमन,सौरठ काठियावाड़ में खोड़ल के चमत्कार दिखाना जैसे रोचक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।


कथा वाचक भंवर दान ने विशेष सूचना देते हुए बताया कि रविवार को कथा सुबह दस बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी।दो फरवरी से कथा का समय पूर्व निर्धारित अनुसार दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक का जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *