Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जोधपुर रेलवे की दीक्षा ओझा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार से होगी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जोधपुर रेलवे की दीक्षा ओझा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार से होगी सम्मानित

अबतक इंडिया न्यूज 1 मार्च जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत रिजर्वेशन सुपरवाइजर श्रीमती दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जोधपुर आरक्षण कार्यालय में कार्यरत श्रीमती दीक्षा ओझा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

 दीक्षा ओझा
दीक्षा ओझा

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशभर से चयनित कुल 31 महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें श्रीमती ओझा उत्तर पश्चिम रेलवे की एकमात्र महिला कर्मचारी हैं जिन्हें यह सम्मान मिलने जा रहा है।

श्रीमती ओझा लंबे समय से रेलवे में समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके चयन से जोधपुर मंडल में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *