Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राष्ट्रीय मतदाता दिवस: कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को होगा कार्यक्रम

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 24 जनवरी। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार प्रातः 11:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि द्वारा बीकानेर पूर्व और पश्चिम के सर्वश्रेष्ठ स्कूल और कॉलेज ईएलसी तथा दोनों विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच नव मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान में माई युवा भारत द्वारा नव मतदाताओं को टी-शर्ट की प्रदान किए जाएंगे। मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी।
इस दौरान विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *