अबतक इंडिया न्यूज नाल 1 मार्च । एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत नाल पुलिस ने अवैध पदार्थो के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ एमडी व डोडा पोस्त बरामद किया हैं। एसएचओ विकास विश्नोई ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ,बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह,गंगाशहर वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के निकटतम सुपरविजन में नाल पुलिस द्वारा गस्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ सहित आरोपी सुनील गाट को गिरफ्तार किया गया हैं।नाल थानाक्षेत्र के करमीसर के वार्ड 23 निवासी सुनील गाट पुत्र राजूराम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 5.26 ग्राम एमडी व 3.660 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया हैं। इस पूरी कार्यवाही में नाल एसएचओ विकास विश्नोई,एएसआई सुभाषचन्द्र,हेडकांस्टेबल श्री मती इंदुबाला,कांस्टेबल पवन व दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









