Home » देश » मोजतबा ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार पिता खामेनेई की भाषा में दहाड़े -‘खून का बदला चुकाना होगा’

मोजतबा ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार पिता खामेनेई की भाषा में दहाड़े -‘खून का बदला चुकाना होगा’

अबतक इंडिया न्यूज 18 मार्च । ईरान के नए और रहस्यमयी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अली लारीजानी की मौत के बार पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने पिता अली खामेनेई की भाषा में कुछ ऐसा कहा है, जिसने इजरायल और अमेरिका के माथे पर पसीना ला दिया है. अपने पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पहली बार मोजतबा ने इतनी आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए साफ कर दिया है कि लारीजानी के कत्ल का हिसाब बहुत जल्द और बहुत खौफनाक तरीके से चुकता किया जाएगा. मोजतबा ने सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि इस ‘खून के गुनहगारों’ को बहुत जल्द इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.

लारीजानी की मौत से घायल मोजतबा

मोजतबा ने ईरान में लगातार गिर रही लाशों पर पहली बार रिएक्शन देते हुए कहा है कि ‘क्रिमिनल्स को खून की कीमत जल्द से जल्द चुकानी होगी’. ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ये बयान सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी का जनाजा उठने के बाद बाद आया है. लंबे समय से पर्दे के पीछे रहने वाले मोजतबा खामेनेई ने अली लारीजानी की हत्या को ईरान की पीठ में छुरा घोंपना बताया है.
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए ‘क्रिमिनल्स से खून का बदला’ लेने का ऐलान किया है. ये पहली बार है जब मोजतबा ने इतना तगड़ा बयान जारी किया है. लारीजानी की मौत के बाद अपने पहले बड़े संबोधन में मोजतबा ने इसे ईरान की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया और साफ कर दिया कि इस शहादत का बदला लेने के लिए ईरान किसी भी हद तक जाएगा.

हूबहू पिता खामेनेई की भाषा

 

मोजतबा ने जिस भाषा में अमेरिका और इजरायल को जवाब दिया है, उसे लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. अपने आखिरी सबसे तगड़े ट्वीट में अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्रंप को ‘क्रिमिनल’ बताते हुए उन्हें सजा देने की बात कही थी. मोजतबा भी ठीक उसी भाषा में दहाड़ते दिखाई दिए हैं.

क्यों बड़ी बात है उनका रिएक्शन
बता दें कि मोजतबा का ये बयान ईरान की तरह से बहुत बड़ा रिएक्शन इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि ये सुप्रीम लीडर की गद्दी पर बैठने के बाद से वो गायब हैं, ना ही दिखाई दिए हैं और ना ही उनका कोई बयान सामने आया था. इस वजह से उनकी मौत तक के कयास लगाए जाने लगे थे. मोजतबा के बयान ने अमेरिका-इजरायल को मैसेज दे दिया है कि ईरान की रिजीम अभी भी खड़ी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *