Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » समर वेकेशन को लेकर जोधपुर रेल मंडल की बड़ी तैयारी , 14 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी ,देखे सूची

समर वेकेशन को लेकर जोधपुर रेल मंडल की बड़ी तैयारी , 14 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी ,देखे सूची

अबतक इंडिया न्यूज जोधपुर, 30 मार्च। रेलवे द्वारा गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 14 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार :-

1. गाडी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक एवं इंदौर से दिनांक 04.04.26 से 30.05.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी -इंदौर रेलसेवा में इंदौर से दिनांक 02.04.26 से 01.05.26 तक एवं भगत की कोठी से दिनांक 03.04.26 से 02.05.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

4. गाडी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 02.04.26 से 01.05.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

5. गाडी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 02.04.26 से 01.05.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

6. गाडी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 02.04.26 से 01.05.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

7. गाडी संख्या 14807/14808, जोधपुर-दादर- जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 03.04.26 से 28.04.26 तक एवं दादर से दिनांक 04.04.26 से 29.04.26 तक 01 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

6. गाडी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से दिनांक 02.04.26 से 30.04.26 तक एवं दादर से दिनांक 03.04.26 से 01.05.26 तक 01 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

7. गाडी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में भगत की कोठी (जोधपुर) से दिनांक 04.04.26 से 25.04.26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.04.26 से 26.04.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

8. गाडी संख्या 20485/20486, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक एवं साबरमती से दिनांक 03.04.26 से 02.05.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

9. गाडी संख्या 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 02.04.26 से 01.05.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

10. गाडी संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा श्रीगंगानगर से दिनांक 06.04.26 से 27.04.26 तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से दिनांक 10.04.26 से 01.05.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

11. गाडी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी- तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा भगत की कोठी से दिनांक 01.04.26 से 29.04.26 तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से दिनांक 04.04.26 से
02.05.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

12. गाडी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक05.04.26 से 26.04.26 तक एवं पुरी से दिनांक 08.04.26 से 29.04.26 तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है।

13. गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 02.04.26 से 30.04.26 तक एवं कोलकाता से दिनांक 03.04.26 से 01.05.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

14. गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 06.04.26 से 27.04.26 तक एवं बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 07.04.26 से 28.04.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *