Home » शिक्षा » युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता आधारित थीम आधारित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का आगाज

युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता आधारित थीम आधारित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का आगाज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 मार्च ।  शनिवार को पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी  शक्तिदान चारण ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य शक्तिप्रसन्न  बीठू और विद्यालय में वरिष्ठ व्याख्याता  धर्मेन्द्र  गोदारा ने मां सरस्वती और मां करणी जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया। वरिष्ठ व्याख्याता  बसन्त किराडू ने शास्त्रोक्त  विधि से मंत्रोच्चारण के साथ  शिविर की शुरूआत की । बीठू ने शिविर की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवा भारत एवम डिजिटल साक्षरता आधारित थीम पर इस शिविर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि SDMC सदस्य  माधो दान  ने स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना की l  स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा हेतु सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। शिविर में स्वयंसेवकों ने विद्यालय के कक्षों की सफाई की तथा श्रमदान किया। शिविर में समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *