Home » देश » लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार,रची थी लाल किला हमले की साजिश

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार,रची थी लाल किला हमले की साजिश

अबतक इंडिया न्यूज 30 मार्च नई दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली हमले की साजिश रचने वाले लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर के पास की है।

दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला था कि शब्बीर अहमद लोन ISI के इशारे पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। इस समय वह सीमा पार से मिल रहे निर्देशों का पालन करते हुए भारत में किसी मिशन को अंजाम देने की फिराक में था।

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन
लोन को इससे पहले 2007 में दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में गिरफ़्तार किया था. 2019 में ज़मानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था, और जब यह बात सामने आई कि उसने वहां एक आतंकी सेल बना लिया है, तो वह सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली की ATS के लिए सिरदर्द बन गया था.
सूत्रों के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन ने एक संगठित मॉड्यूल तैयार किया था, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय था. हाल ही में दिल्ली और दक्षिण भारत में जिस आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था, उसी कड़ी में यह गिरफ्तारी हुई है. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल लंबे समय से भारत में माहौल बिगाड़ने की साजिश में जुटा हुआ था.
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, फंडिंग कहां से हो रही थी और भारत में इसके संपर्क किन-किन शहरों तक फैले हुए थे. साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे इस मॉड्यूल को स्थानीय स्तर पर किस तरह मदद मिल रही थी.
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक अहम कड़ी है और इससे आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *