अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 6 अप्रैल । सोमवार को देशनोक नगरपालिका सभागार में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ ,सुपरवाइजर व चुनाव से जुड़े कार्मिकों की बैठक आयोजित की गई।कार्यवाहक प्रभारी चुन्नीलाल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका चुनाव 2026 संबंधी कार्यो को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में देशनोक पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डो के बीएलओ व सुपरवाइजर को चुनाव से जुड़े सभी कार्य पूर्ण कर्तव्यपरायणता के साथ करने की हिदायत दी गई।साथ सभी वार्डो में डोर-टू -डोर विजिट कर मतदाताओं की वास्तविक व्यवस्थित स्थिति को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।आज की बैठक प्रपत्र ए से जुड़े कार्य सम्पन्न किए गए।
नव मतदाता के नाम ऑन द स्पॉट जुड़ेंगे
प्रभारी ने बताया कि मतदाता के वार्ड से जुड़े बीएलओ आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही नव मतदाता के नाम जोड़ेंगे।नए पात्र मतदाता को आधार कार्ड,स्थायी निवास प्रमाण, राशन कार्ड,जन्मतिथि प्रमाण पत्र व एक फोटो बीएलओ को उपलब्ध करवाना होगा।










