Home » युवा » राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शर्मा ने किए मां करणी के दर्शन

राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शर्मा ने किए मां करणी के दर्शन

अबतक इंडिया न्यूज 29 मार्च देशनोक । राजस्थान हाई कोर्ट कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने रविवार को देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।जस्टिस शर्मा ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।मंदिर प्रन्यास की ओर से प्रन्यास उपाध्यक्ष सीता दान ,एड.के डी देपावत,भंवर दान व एड.बजरंग छिम्पा ने जस्टिस शर्मा का स्वागत किया।प्रन्यास की ओर से पारंपरिक मां करणी की तस्वीर व साहित्य के साथ साफा व शॉल भेंट की गई।


इस अवसर पर एड.के डी देपावत व एड.बजरंग छिम्पा द्वारा आमजन के लिए शुलभ व सहज न्याय हेतु देशनोक के लिए ग्राम न्यायालय की मांग रखी गई।जिसपर जस्टिस शर्मा ने सकारात्मक आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *