Home » राजनीति » ज्वेलर्स हत्याकांड : बीजेपी विधायक का बयान- “खून का बदला, खून से लिया जाएगा”

ज्वेलर्स हत्याकांड : बीजेपी विधायक का बयान- “खून का बदला, खून से लिया जाएगा”

अबतक इंडिया न्यूज भरतपुर 26 मार्च । खाकी से बेखौफ बदमाशों की करतूत इन दिनों भरतपुर जिले चर्चा का विषय बनी हुई हैं । भरतपुर नदबई में ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या के मामले में बीजेपी विधायक कुंवर जगत सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि खून का बदला खून से लिया जाएगा. उन्होंने कसम खाकर कहा कि नदबई में इस तरह की वारदात दोबारा नहीं होगी. जिन लोगों ने हत्या की है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी. एसपी और विधायक की समझाइश के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन बंद किया.लेकिन व्यापारियों ने हत्या के विरोध में कस्बे का बाजार बंद रखा है.

पहली बार ऐसी घटना हुई

नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह ने ज्वैलर्स की हत्या की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होनी चाहिए थी और हमारी डिटेल रही. पिछले 18 माह में 4 से 5 वारदात हुई हैं, लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है जिसमें किसी के साथ लूटपाट की गई और हत्या कर दी गई.

मृतक के परिजनों को दिलवाई जाएगी सरकारी नौकरी व मुआवजा  – विधायक

कुंवर जगत सिंह ने कहा, “मुझे जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो झटका लगा. जिन लोगों ने हत्या की है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा और खून का बदला खून से लिया जाएगा.  मेरी तरफ से और सरकारी तरफ से जो भी सुविधा होगी, मृतक के परिजनों को दिलवाई जाएगी, जिसमें मुआवजा और सरकारी नौकरी भी शामिल है.”

 क्या हैं पूरा मामला

दरअसल, बुधवार (25 मार्च) शाम करीब 7 बजे कस्बे के पंजाबी मोहल्ला स्थित श्रीराम मन्दिर के पास हत्याकांड को अंजाम दिया गया. अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी सवार ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे. व्यापारी की हत्या करने के बाद वह सोने-चांदी के जेवरात रखे बैग को भी ले गए. कस्बा निवासी सर्राफा व्यापारी योगेश चोपड़ा उर्फ योगी पुत्र शांतिस्वरूप चोपड़ा शाम को नगर रोड़ स्थित अपनी सर्राफा दुकान को बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहा था. घटना के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही बाजार बंद का भी आह्वान किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *