अबतक इंडिया न्यूज 5 मार्च पटना । बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन होने वाला है। पिछले 21 वर्षों से सूबे की सत्ता के केंद्र रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है। ‘सुशासन बाबू’ 11 बजे नामांकन करेंगे। इधर सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। जदयू कार्यकर्ता फूट-फूट कर रो रहे हैं। जदयू कार्यकर्ता अपना गुस्सा बीजेपी पर निकाल रहे हैं। जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से साफ कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश थे है और रहेंगे। नीतीश कुमार को बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री का किसी के पास कोई चेहरा नहीं।
‘नीतीश कुमार के फैसले के साथ, भले ही वे राज्यसभा जाएं या न जाएं’ जेडीयू नेता संजय गांधी
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या नहीं, इस पर मैं कुछ नहीं कर सकता है। हम नीतीश कुमार के फैसले के साथ हैं। भले ही वे राज्यसभा में जाएं या न जाएं।
सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा, बढ़ाई गई सुरक्षा
पटना: सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। जदयू कार्यकर्ता फूट-फूट कर रो रहे हैं। जदयू कार्यकर्ता अपना गुस्सा बीजेपी पर निकाल रहे हैं। जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से साफ कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश थे है और रहेंगे। नीतीश कुमार को बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री का किसी के पास कोई चेहरा नहीं।
JDU विधायक और मंत्री को कार्यकर्ताओं ने भगाया, सीएम आवास पर आए थे दोनों नेता
पटना: हिलसा के जेडीयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया और मंत्री जमा खान को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों नेता एक एणे मार्ग पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें उल्टे पांव लौटन पर मजबूर कर दिया।








