अबतक इंडिया न्यूज पलाना 16 मार्च । भामाशाह ईश्वरराम सियाग ने गांव के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन,कंप्यूटर,प्रिंटर, 2 एसी भेंट की ।जिसका आज सीएमएचओ डॉ.पुखराज साध द्वारा उदघाटन किया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने सीएमएचओ का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया। बाद में सीएमएचओ ने सीबीसी मशीन कक्ष का फीता काटकर उदघाटन किया । उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएमएचओ ने कहा कि भामाशाह द्वारा भेंट की गई सीबीसी मशीन, कंप्यूटर, प्रिंटर एसी आदि का सदुपयोग किया जाएगा और सीबीसी मशीन संचालन के लिए नियमित कर्मचारी लगा दिया जाएगा।

पलाना चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद वेद ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है।आज पलाना अस्पताल में सीबीसी मशीन की जरूरत थी जो गांव के भामाशाह ने भेंट कर दी । अब रक्त जांच के लिए ग्रामीणों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।यहां हीमोग्लोबिन,प्लेट्स,लाल रक्त कोशिका,श्वेत रक्त कोशिका आदि की जांच हाथोंहाथ मिलेगी।उन्होंने कहा कि ईश्वरराम सियाग ने पहले भी एक एंबुलेंस गाड़ी भेंट की थी। ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय को ट्रॉमा सेंटर में क्रमोन्नत करने की मांग की ताकि हाइवे पर स्थित गांव में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सके और डॉ अरविंद वेद को भी पलाना में नियमित करने की मांग की है।इस पर सीएमएचओ ने उचित आश्वासन दिया ।









