Home » धर्म » पंख मिलें तो उड़ान मिले – ‘कन्यादान महादान’ के माध्यम से कदम्ब बना बेटियों के सम्मान और सशक्त भविष्य का आधार

पंख मिलें तो उड़ान मिले – ‘कन्यादान महादान’ के माध्यम से कदम्ब बना बेटियों के सम्मान और सशक्त भविष्य का आधार

अबतक इंडिया न्यूज 15 फरवरी बहरोड़ । कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड की निदेशिका शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि संस्था का ‘कन्यादान महादान’ अभियान जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करने का एक संवेदनशील प्रयास है, जिससे वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि जब समाज का सहयोग एक साथ जुड़ता है, तो बेटियों की आवश्यक तैयारियों को सरल बनाया जा सकता है और उनके जीवन में नई आशा और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है। संस्था की सचिव इंदु शर्मा ने बताया कि निशा और कुमकुम जैसी बेटियाँ आर्थिक अभाव के बावजूद अपने सपनों को संजोए हुए हैं। ऐसे में समाज का सहयोग उनके आत्मसम्मान और उज्ज्वल भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करता है।

इस सेवा कार्य में भागवंती देवी, अर्चना  ,कपूरी , निशा  , कमलेश , रेणुका  विनीता ,गीता , खुशबू, यास्मीन, शालू, सरोज, उषा, रेखा, सुशीला, सुनीता, मंजू जी (बसई) सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर दिव्यम अग्रवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विश्वास और सहयोग से ही कदम्ब फाउंडेशन, बहरोड़ पिछले डेढ़ वर्ष में 38 जरूरतमंद बेटियों के ‘कन्यादान महादान’ का संकल्प पूर्ण कर सका है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बेटियों के पंख बनकर उनकी उड़ान को सशक्त करना है, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *