Home » धर्म » आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत की पवित्र तीर्थ यात्रा का सुनहरा अवसर

आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत की पवित्र तीर्थ यात्रा का सुनहरा अवसर

अबतक इंडिया न्यूज 13 फरवरी जोधपुर । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) द्वारा जयपुर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

इस यात्रा के मुख्य आर्कषण निम्नवत हैं:

यात्रा गंतव्य:

श्री वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति), श्री रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी (रॉक मेमोरियल, गांधी मंडप, सनसेट पॉइंट), मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मार्कापुर)।

श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या: 780 (स्टैंडर्ड – 380, कम्फर्ट – 400)

उतरने/चढ़ने के स्टेशन: जयपुर – अजमेर – भीलवाड़ा – चित्तौड़गढ़ – रतलाम।

यात्रा तिथि: 09.04.2026 से 20.04.2026 तक
अवधि: 11 रात एवं 12 दिन

सुविधायें: इस पैकेज में 3एसी क्लास (इकोनॉमी) ट्रेन यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन-एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण, होटल में ठहरने एवं वॉश एंड चेंज की व्यवस्था सम्मिलित है।

स्टैंडर्ड श्रेणी में पैकेज का मूल्य रू 31,005/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य रू 27,905/- है। (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, नॉन-एसी बजट होटलों में डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर ठहरने, नॉन-एसी बस परिवहन)।

यात्रा संबंधी जानकारी:-
व्हाट्सप्प नम्बर 9001094705, 8595930998 पर उपलब्ध है !
योगेंद्र सिंह गुर्जर,अपर महा प्रबंधक,आई आर सी टी सी क्षेत्रीय कार्यालय,
जयपुर.

कम्फर्ट श्रेणी में पैकेज का मूल्य रू 36,320/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य रू 32,685/- है। (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, एसी बजट होटलों में डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर ठहरने, एसी बस परिवहन)।

इस यात्रा सेवा में LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंक से ली जा सकती है।

इस टूर पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी वेबसाइट www.irctctourism.com पर उपलब्ध है तथा बुकिंग आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय: प्रथम तल, जीवन प्रकाश भवन (उत्तरी भाग) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर, अंबेडकर सर्कल, भवानी सिंह मार्ग जयपुर में आकर भी करवाई जा सकती है ! बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *