अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 23 फरवरी । सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल दशम के चार रोमांचक मैच सोमवार को हुए।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल दशम का आयोजन शार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड बीकानेर में आयोजन समिति अध्यक्ष रामनिवास खांथड़िया, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद उपाध्याय, संरक्षक किशन लाल सारस्वा शेरेरां, हनुमान सारस्वा नारसीसर, मांगीलाल सारस्वा, राजाराम सारस्वा, सुशील तावनियां, शिव कायल की आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।
एसकेपीएल-10 आयोजन सचिव सत्यनारायण गुरावा हंसेरा ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को चार मैच हुए जिसमें पहला मैच अम्बिका ट्रांसपोर्ट घड़साना व जेडीएम हेमासर के मध्य खेला गया। अम्बिका ट्रांसपोर्ट घड़साना ने पहले खेलते हुए 52 रन का टार्गेट दिया जिसे जेडीएम हेमासर मात्र पांचवे ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर 54 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार दर्ज की। विक्की नौसरिया को मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी प्रदान की गई।
इसी प्रकार से दूसरा मैच सांवरिया सेठ श्याम इलेवन व बटुक भैरव क्लब के मध्य खेला गया। सांवरिया सेठ श्याम इलेवन ने पहले खेलते हुए 114 रन का विशाल टार्गेट दिया परन्तु बटुक भैरव क्लब ने निर्धारित ओवर में 96 रन ही बना सकी। सांवरिया सेठ इलेवन श्याम ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज की तथा मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी अविनाश सारस्वत को दी गई।
इसी प्रकार से तीसरा मैच जीबीपीएल सीए इलेवन व विराट वारियर्स के मध्य खेला गया। जीबीपीएल सीए इलेवन ने पहले खेलते हुए 90 रन का टार्गेट दिया परन्तु विराट वारियर्स निर्धारित ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 63 रन ही बना सकी। जीबीपीएल सीए इलेवन ने 26 रनों से शानदार जीत दर्ज की तथा मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी पवन औझा को प्रदान की गई।
इसी प्रकार से चौथा मैच सारस्वत फाइटर्स व बीएमबी मोकलसर के मध्य खेला गया। सारस्वत फाइटर्स ने पहले खेलते हुए 63 रन का टार्गेट दिया जिसे बीएमबी मोकलसर ने रोमांचक मुकाबले में पांच गैंद शेष रहते हुए छः विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। गौरीशंकर शर्मा को मुख्य अतिथि मोहनलाल सारस्वा कल्याणसर तथा सत्यनारायण खांथड़िया द्वारा मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी प्रदान की गई।
आयोजन अध्यक्ष रामनिवास खांथड़िया ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 25 फरवरी बुधवार को सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।









