अबतक इंडिया न्यूज 14 मार्च पाँचू। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने शनिवार को पाँचू के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर जलभराव और गंदगी की समस्या का जायजा लिया। बिश्नोई ने सुथारों के अगुणा बास और ब्राह्मणों के मोहल्ले में पहुंचकर गंदे पानी की निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मोहल्लेवासियों ने बिश्नोई को अवगत कराया कि गाँव में सीवरेज व्यवस्था ठप होने के कारण गलियों में गंदा पानी जमा है और कीचड़ पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में वर्तमान में लगभग 3 किमी सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन उचित प्रबंधन के अभाव में जगह-जगह चैंबर टूटे हुए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण पूर्ण होने से पहले जल निकासी की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
“सड़क निर्माण से पहले जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करना अनिवार्य है, ताकि विकास का लाभ आमजन को सही रूप में मिल सके।” – बिहारीलाल बिश्नोई
अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम
जनता की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने मौके पर ही पाँचू बीडीओ और ग्राम पंचायत प्रशासन से बात की। उन्होंने अगले 2 दिनों के भीतर गंदे पानी की निकासी हेतु प्रस्ताव तैयार करने एंव प्रभावित क्षेत्रों में नई सीवर लाइन बिछाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए ताकि सीसी सड़क बनने के बाद दोबारा खुदाई की नौबत न आए, इसके निर्देश दिए।इस दौरान दर्जनों मोहल्लेवासी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
“सड़क निर्माण से पहले जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करना अनिवार्य है, ताकि विकास का लाभ आमजन को सही रूप में मिल सके।” – बिहारीलाल बिश्नोई









