अबतक इंडिया न्यूज 26 मार्च । नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. वर्षभर में चार नवरात्रि आती हैं, लेकिन चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है. यह पर्व पूरी तरह जगत जननी मां दुर्गा को समर्पित होता है. इस दौरान अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन का खास विधान है, जिसमें कन्याओं को मां का रूप मानकर सम्मान दिया जाता है. पूजन के बाद उन्हें उपहार देना शुभ माना जाता है. महानवमी पर राशि अनुसार उपहार दिए जाएं, तो मां दुर्गा विशेष प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

राशि अनुसार यह दें उपहार
मेष – इस राशि के लोगों को कन्या पूजन में लाल वस्त्र, मिठाई और चूड़ियां श्रद्धा से अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्रदान करती हैं.
मेष – इस राशि के लोगों को कन्या पूजन में लाल वस्त्र, मिठाई और चूड़ियां श्रद्धा से अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

वृषभ – महानवमी के पावन अवसर पर इस राशि के लोगों को कन्याओं को पीले वस्त्र, फल और उपहार भेंट करना चाहिए. इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

मिथुन – इस राशि के लोगों को कन्या पूजन के पावन दिन कन्याओं को सफेद मिठाई और कॉपी-किताब भेंट करनी चाहिए, ऐसा करने से पुण्य फल मिलता है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है.
कर्क – महानवमी के पावन अवसर पर इस राशि के जातक बालिकाओं को दूध, मिठाई और पीले फल अर्पित करें. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

सिंह – महाअष्टमी पर इस राशि के जातक श्रद्धा से कन्या पूजन करें, बच्चियों को अनार, केले, केसर युक्त हलवा खिलाएं और स्नेहपूर्वक किताबें भेंट कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें.
कन्या – जगत जननी मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए महानवमी पर इस राशि के लोग कन्याओं को सूजी से बनी मिठाई खिलाएं, इससे सुख-समृद्धि और विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.

तुला – महानवमी के पावन अवसर पर इस राशि के जातकों को कन्याओं को श्रृंगार सामग्री भेंट करनी चाहिए. ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

वृश्चिक – नवरात्रि की नवमी तिथि पर इस राशि के लोगों को कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को लाल वस्त्र और श्रृंगार सामग्री भेंट करनी चाहिए, इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

धनु – इस राशि के लोगों को कन्या पूजन के शुभ दिन कन्याओं को बेसन के लड्डू, चना दाल और पीले फल भेंट करने चाहिए, इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है.

मकर – मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए महा नवमी पर इस राशि के लोग कन्याओं को घर बुलाएं और श्रद्धा से बादाम, काजू, मेवे व मिठाई भेंट करें ऐसा करने से माँ का विशेष आशीर्वाद मिलेगा.

कुंभ – नवमी के शुभ दिन इस राशि के जातक कन्याओं को सूजी का हलवा, अमरूद और पपीता अर्पित करें. इससे मां महागौरी प्रसन्न होकर सुख, समृद्धि और विशेष आशीर्वाद प्रदान करती हैं.
मीन – दुर्गा मां की विशेष कृपा पाने के लिए इस राशि के लोग कन्या पूजन के दिन कन्याओं को चावल की खीर खिलाएं. कन्याओं को इस दिन सफेद वस्तुओं का उपहार प्रदान करें.








