अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 27 फरवरी । 28 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भीनासर में पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन होगा जिसको गोविन्द सिंह डोटासरा सम्बोधित करेंगें। प्रदेश नेतृत्व के इस महत्वपूर्ण दौरे को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी और विभिन्न प्रकोष्ठों ने जनसभा स्थल की तैयारियां, स्वागत मंच, बैनर-पोस्टर और सोशल मीडिया प्रचार अभियान को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रक्तदान शिविर एवं पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर आयोजित हो रही विशाल जनसभा के जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में व्यापक जनसंपर्क किया गया हैं तथा साथ ही स्व. रामकिशन सियाग की 15वीं पुण्यतिथी पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामकिशन सियाग फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए पूरे जिले में जनसम्पर्क कर अधिकाधिक संख्या में रक्तदान का आग्रह किया गया है। ट्रस्ट द्वारा लगवाए जाने वाले शिविरों में अभी तक लगभग 12 हजार युनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि 28 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा कांग्रेस संगठन व पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और एकजुटता का संचार होगा। हमें बड़ी संख्या में निकाय चुनावों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करनी हैं, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक बने।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि जनसभा स्थल व रक्तदान शिविर स्थल की तैयारियों, स्वागत मंच, बैनर-पोस्टर आदि व्यवस्थाओं का जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया।









