अबतक इंडिया न्यूज़ देशनोक 1 अप्रैल। बुधवार को राजस्थान डीजीपी राजीव शर्मा ने देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख -शांति की कामना की।मंदिर प्रन्यास की ओर से अध्यक्ष बादल सिंह व उपाध्यक्ष सीता दान ने साफा,शॉल व मां करणी की तस्वीर भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया।इस अवसर पर प्रकाश दान पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व देशनोक पहुंचने पर बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ,एसपी मृदुल कच्छावा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बी एल मीणा, नोखा सीओ जरनैल सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर अगुवाई की।इस दौरान डीजीपी शर्मा ने देशनोक थाने का औचक निरीक्षण किया।










