Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हाई कोर्ट के स्टे आर्डर के बावजूद देशनोक ओरण में निर्माण , नायब तहसीलदार ने पटवारी से तलब की रिपोर्ट

हाई कोर्ट के स्टे आर्डर के बावजूद देशनोक ओरण में निर्माण , नायब तहसीलदार ने पटवारी से तलब की रिपोर्ट

अबतक इंडिया न्यूज 19 दिसंबर देशनोक । देशनोक करणी माता ओरण भूमि के विभिन्न खसरों में चल रहे निर्माण कार्यों को अविलम्ब रुकवाने की मांग को लेकर देशनोक उप तहसील के नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया हैं। देशनोक निवासी मनोज दान व मुन्ना दान द्वारा सौपे गए ज्ञापन में हाई कोर्ट के स्टे आर्डर का हवाला दिया गया हैं। साथ ही स्टे आर्डर की पालना में राजस्व रिकॉर्ड की जमाबंदी में लगाए गए नोट मय जमाबंदी की प्रतिलिपि भी ज्ञापन के साथ नायब तहसीलदार को सौंपी हैं।हाई कोर्ट के स्टे आर्डर के बावजूद ओरण के विभिन्न खसरो में चल रहे निर्माण कार्यों तत्काल प्रभाव से रुकवाने की मांग की गई हैं। साथ ही चेतावनी दी गई हैं की अगर हाई कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की गई तो आदेश अवहेलना की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
प्रकरण गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार देशनोक ने हल्का पटवारी को मौका रिपोर्ट पेश करने के लिए आदेशित किया हैं।

क्या है पूरा प्रकरण 

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के द्वारा S.B CIVIL MISC.APPEAL NO.
872/2024 के द्वारा निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई जो ओरण भूमि श्री करणी जी के खाता संख्या
862 पर आज भी कायम है तथा इसी क्रम में बीकानेर  जिला कलेक्टर  के आदेश क्रमांक 4022-24 दिनांक 2/07/2024 के द्वारा सम्पूर्ण उपरोक्त खाता संख्या पर राजस्वा रिकॉर्ड जमाबंदी में नोट लगा हुआ है। ज्ञापन में शिकायत है की ओरण भूमि के इन  खसरो (785,783,782,784,750,749,671/2,1580/670,540,1643/530,1642/529,1641/525,447
349,1384) में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर निरंतर जारी है ।  पूर्व में भी  12.06.2024 को
प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अविलम्ब अवेध निर्माण कार्य रुकवाने व माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के
आदेश की हो रही अवमानना के सम्बन्ध में नायब तहसीलदार देशनोक को सूचित किया गया था तथा हल्का पटवारी देशनोक को उपरोक्त निर्माणाधीन कार्यों को रुकवाने / अवेध निर्माण कार्यों की जाँच / किए गए निर्माण कार्यों की जांच आदि के लिए आदेशित करने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया गया था परन्तु आज दिनांक तक निर्माण कार्य चालु है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *