अबतक इंडिया न्यूज 11 मार्च देशनोक । रविवार की रात साढ़े 11 बजे 33 हजार मूंगफली की बोरियों से भरे एफसीआई गोदाम संख्या 5 में लगी आग तीन दिन बाद अभी भी पूरी बुझी नहीं हैं।आग अभी भी सुलग रही हैं।आग से उठने वाले धुंए से आसपास में प्रदूषण तीव्रता से फैल रहा हैं।प्रदूषण का आलम यह है कि अब लोगो को श्वास लेने में तकलीफ होने लगी हैं।साथ ही आंखों में जलन की शिकायतों में भी लगातार इजाफा हो रहा हैं।
देशनोक पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में लगातार डटी हुई हैं।लेकिन अब अपर्याप्त संसाधनों की कमी खलने लगी हैं।चौंकानेवाली बात यह है कि अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर पहुंचने की कोई सूचना नहीं हैं।68 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद ऐसी प्रसाशनिक लापरवाही के कारण लोगो मे अब आक्रोश बढ़ने लगा हैं।

प्रदूषण से बढ़ रहा स्वास्थ्य का खतरा
तीन दिनों से लगातार आग से उठ रहा धुंवा अब आमजन के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होने लगा हैं।आसपास की आबादी में लोगो को श्वास सम्बन्धी समस्या होने लगी हैं।आंखों की जलन के साथ लोग दुर्गंध से भी परेशान होने लगे हैं।धुंए के साइड इफेक्ट से लोगो को हो रही स्वास्थ्य परेशानियों के बावजूद जिला प्रशासन की लापरवाही से जन आक्रोश बढ़ने लगा हैं।
देशनोक पालिका अग्निशमन प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में अभी भी लगी हुई हैं। पालिका अग्निशमन कर्मी मनफूल चौधरी,सुनीता सैनी,माया लोयल, मनोहर दान,धनराज बरासा,स्वरूप चारण की टीम लगातार तीसरे दिन भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं।गोदाम में रखी मूंगफली की अधजली व पानी से भीगी हुई बोरियां दो ट्रैक्टर ,एक लोडर व एक जेसीबी की सहायता से अन्यत्र शिफ्ट की जा रही हैं जिससे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके। लेकिन उपलब्ध संसाधनों व कार्यगति से लग रहा हैं कि अभी भी दो दिन और लग सकते हैं।









