अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 6 मार्च । देशनोक रेलवे पुलिया के पास गुरुवार को अलसुबह 4 बजे आपसी रंजिश में एक टैक्सी चालक से मारपीट का प्रकरण देशनोक थाने में दर्ज हुआ है । देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत से मिली जानकारी के अनुसार रामस्वरूप पुत्र जेठाराम राणा निवासी धरनोक गुरुवार को अपनी तीन पहिया टैक्सी से देशनोक आ रहा था तभी देशनोक निवासी गिरधारी लाल,कानाराम,मंगेज व किशन लाल ने देशनोक रेलवे पुलिया के पास टैक्सी पर ईंटों से हमला कर दिया जिससे टैक्सी पलट गई।टैक्सी पलटने के बाद चारो ने लाठी सरियों से मारपीट कर टैक्सी चालक रामस्वरूप व टैक्सी में सवार अन्य दो गणेश व प्रकाश को भी चोटिल कर दिया। रामस्वरूप की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने आपराधिक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल पूर्णा राम को सौंपी हैं।प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा हैं।परिवादी व आरोपी दोनों ही पक्ष आपसी रिश्तेदार हैं।









