Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक पुलिस ने ऑपरेशन “नीलकंठ ” के तहत डाली रेड, 32 किलो अवैध डोडा पोस्त की खेप पकड़ी

देशनोक पुलिस ने ऑपरेशन “नीलकंठ ” के तहत डाली रेड, 32 किलो अवैध डोडा पोस्त की खेप पकड़ी

अबतक इंडिया न्यूज 10 अप्रैल देशनोक  । ऑपरेशन नीलकंठ के तहत देशनोक पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 32 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की खेप जब्त की हैं।देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश व बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “नीलकंठ” के तहत अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, नोखा सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में देशनोक एसएचओ ने मय जाप्ता दबिश देकर कार्यवाही को अंजाम दिया।कार्यवाही में बरसिंहसर से आरोपी रामस्वरूप के घर से 32.152 किलोग्राम अवैध डोडा की खेप जब्त की गई।

आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी हैं।आरोपी रामस्वरूप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है।इस कार्यवाही में एसएचओ सुमन शेखावत,एएसआई जयकिसन, कॉन्स्टेबल राजेन्द्र चौधरी,कैलाश,प्रवीण की टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।पूरी कार्यवाही कॉन्स्टेबल कैलाश की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *