Home » क्राइम » देशनोक पुलिस ने अवैध शराब के साथ पप्पू को दबोचा, मामला दर्ज

देशनोक पुलिस ने अवैध शराब के साथ पप्पू को दबोचा, मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज 28 फरवरी देशनोक । शुक्रवार की रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब देशनोक पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जेगला फांटे के पास अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि देशनोक थाने के एएसआई चरणजीत सिंह ने मय जाप्ता जेगला फांटे के पास बाइक सवार पप्पूराम के पास से 94 अवैध शराब के पव्वे जब्त कर गिरफ्तार किया हैं।आरोपी अवैध शराब विक्रेता पप्पूराम पुत्र मांगीलाल नायक के खिलाफ  राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई हैं।अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *