अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 18 फरवरी । नोखा थाना में दर्ज अवैध डोडा पोस्त प्रकरण की जांच अधिकारी देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत की विशेष टीम को बड़ी कामयाबी मिली हैं।फरार अवैध डोडा पोस्त सप्लायर विनोद कुमार डांगी को देशनोक पुलिस टीम ने बुधवार को उदयपुर के मैनपुरिया से धर दबोचा हैं।डांगी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।जांच अधिकारी द्वारा डांगी से अनुसंधान जारी हैं।
गौरतलब है कि गत 15 फरवरी को नोखा पुलिस द्वारा 61 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित इनोवा कार जब्त की गई थी।इस प्रकरण में तस्कर राजू राम की मौके पर ही मौत हो गई थी।अन्य घायल तस्कर लालचंद को देशनोक एसएचओ शेखावत ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।इसी प्रकरण में फरार अवैध मादक पदार्थ सप्लायर विनोद डांगी को बुधवार को जांच अधिकारी देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने मय टीम उदयपुर के मैनपुरिया से गिरफ्तार करने में कामयाब रही।









