Home » टॉप न्यूज़ » देशनोक पंच गौरव कार्यक्रम : पालिका ने जिसे गबन का दोषी माना उसे ही पंच गौरव कार्यक्रम के मंच पर कर दिया सम्मानित , ‘ वोकल फ़ॉर लोकल ‘ का भी नही दिखा असर

देशनोक पंच गौरव कार्यक्रम : पालिका ने जिसे गबन का दोषी माना उसे ही पंच गौरव कार्यक्रम के मंच पर कर दिया सम्मानित , ‘ वोकल फ़ॉर लोकल ‘ का भी नही दिखा असर

अबतक इंडिया न्यूज 7 मार्च देशनोक । राजस्थान सरकार की ‘पंच गौरव योजना’ के तहत शुक्रवार शाम को देशनोक करणी माता मंदिर प्रांगण में देशनोक नगरपालिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा योजना  से सम्बंधित निर्धारित मूल उद्देश्य व मापदंडों की खुलकर अवहेलना हुई।योजना में सरकार की ” वोकल फ़ॉर लोकल ” नीति का कोई असर नही दिखा।जबकि सरकार की स्पष्ट मंशा हैं कि इस योजना के जरिए स्थानीय संस्कृति व कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करना हैं।लेकिन  दुर्भाग्यवश देशनोक में करणी माता की चिरजा गायक कलाकारों को दरकिनार कर दिया गया।कार्यक्रम आयोजक देशनोक पालिका प्रशासन ने जिस पवन पंचारिया को पीएम आवास योजना में गबन का दोषी माना उसे इस सरकारी कार्यक्रम के मंच सम्मानित कर दिया।
लोकल कलाकारों का छलका दर्द
    पंच गौरव योजना में ‘एक जिला एक पर्यटन स्थल’  के तहत स्थानीय कलाकारों मंच प्रदान प्रोत्साहित करना व रोजगार का अवसर प्रदान करना हैं।लेकिन देशनोक में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को सिरे से दर किनार किया गया।चिरजा गायक भोपाल दान ने बताया कि पालिका ईओ रविन्द्र सिंह से संपर्क कर स्थानीय प्रतिष्ठित कलाकारों की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई थी।लेकिन ईओ ने भीड़ जुटाने का हवाला देकर बाहरी कलाकारों को तवज्जो देकर स्थानियो को दर किनार कर दिया।चिरजा गायक ने ईओ पर स्थानीय कलाकारों के हक से खिलवाड़ का आरोप लगाया हैं।मां करणी की चिरजा गायक कलाकारों की बात करे तो देशनोक में भोपाल दान सहित दिनेश चौहान (कालू ),माधव दान ,केशव दान ,मनोज दान ,दुर्गा दान जैसे कई चिरजा गायक कलाकार हैं । इसी देशनोक के राष्ट्रीय कवि स्व. मनुज देपवात  जैसे सुविख्यात व प्रतिष्ठित कवि को आदर व सम्मान के साथ पूरा देश याद करता हैं ।  देशनोक में  ऐसे  कलाकार भी हैं जो पूरे देश में अपनी प्रतिभा का  लोहा मनवा चुका हैं ।
मंच पर पीएम आवास योजना के गबन धारी का हुआ सम्मान
    मंच पर अतिथि दीर्घा में पीएम आवास योजना में गबन का दोषी देशनोक भाजपा मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति व सम्मान की चर्चा जोरों पर हैं।पालिका प्रशासन ने स्वयं जिसे पीएम आवास योजना में गबन का दोषी माना उसी को मंच प्रदान कर अपने ही निर्णय पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया।भ्रष्टाचार आरोपी अन्य कर्मी को कार्यक्रम प्रभारी बनाकर कार्यक्रम की मर्यादा को ही तार-तार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *