Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: इंद्र की मेहर बनी कहर, देशाणा हुआ पानी-पानी ,सड़के बनी दरिया ,बिगड़ा नवरात्रा मेले का स्वरूप

देशनोक: इंद्र की मेहर बनी कहर, देशाणा हुआ पानी-पानी ,सड़के बनी दरिया ,बिगड़ा नवरात्रा मेले का स्वरूप

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 19 मार्च । अचानक हुई बेमौसम बारिश से नवरात्रा मेले की तैयारियां को बड़ा झटका लगा हैं।बारिश का कहर इस कदर टूटा की देशनोक की प्रमुख सड़क दरिया बन गई। दुकानों में पानी भर गया।नवरात्रा मेले के अवसर पर हुई अचानक बेमौसम बारिश से स्थानीय लघु व्यपारियों को बड़ा झटका लगा हैं।प्रसाद बिक्रेता से लेकर होटल-ढाबा वालों की नवरात्रा मेले की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई।
  लापरवाह प्रशासन, प्रमुख सड़क बनी दरिया
 देशनोक करणी माता मंदिर को जोड़ने  वाली प्रमुख सड़क पर एक बार फिर बारिश से दरिया से हालात बन गए हैं।सदर बाजार से लेकर मंदिर तक सड़क पर बरसात का  पानी ही पानी हो गया हैं। सीएचसी, नगरपालिका सहित इस सड़क पर स्थित दुकानों तक मे पानी भर गया हैं।हाल ही बने नाले के गुणवत्ताहीन अवरुद्ध चेम्बरों की पोल खुली हैं।पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित नाले की गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायतें हुई लेकिन प्रशासन ने गुणवत्ता सुधार की दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई । प्रशासन की लापरवाही का परिणाम आज देशनोक सहित सभी करणी भक्तों को भुगतना पड़ रहा हैं।जबकि इसी सड़क पर बने बरसाती दरिया से अंतिम शव यात्राएं तक निकली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *