Home » क्राइम » देशनोक :विवाह भवन से सोने के जेवर चोरी,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

देशनोक :विवाह भवन से सोने के जेवर चोरी,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 23 फरवरी । पूरे प्रदेशभर में विवाह भवन इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं।शादियों में चोर जेवर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।विवाह समारोह की चोरियां पुलिस के लिए सरदर्द बनी हुई हैं।ऐसी ही एक चोरी की वारदात 21 फरवरी शनिवार की रात्रि 12 बजे से अलसुबह 4 बजे के बीच होने की घटना सामने आई हैं।देशनोक के प्रतिष्ठित विवाह भवन में हुई यह चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई हैं।देशनोक थाने में 22 फरवरी की दोपहर को प्राप्त लिखित शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ हैं।देशनोक पुलिस सीसीटीवी के फुटेज की गहनता से जांच कर चोर की शिनाख्त में जुटी हैं।
       चोरी प्रकरण की जानकारी देते हुए एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि बीकानेर निवासी सुमेर दान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया हैं।रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित अपने परिवार के साथ 20 फरवरी को देशनोक एक विवाह समारोह में शिरकत करने आया था।विवाह भवन के कमरे से  अज्ञात चोरों द्वारा दो सोने के हथफूल व दो बंगड़ी चोरी होना बताया गया हैं। देशनोक पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज जांच शुरू की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *