Home » राज्य » महाराष्ट्र » राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग, अगले दो दिनों में होगा उम्मीदवारों का ऐलान!

राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग, अगले दो दिनों में होगा उम्मीदवारों का ऐलान!

अबतक इंडिया न्यूज दिल्ली 1 मार्च । राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सीटों चुनावी रणनीति भी तैयार की गई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो दिनों में उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है।

निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विपक्षीय चुनाव की घोषणा की है। इन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। मतदान 16 मार्च को होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी।

कहां खाली होंगी राज्यसभा सीटें?

महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की सीटें खाली होंगी। हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तमिलनाडु में वह डीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *